फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमला किया तो पेंटागन देगा जवाब, बाइडन बोले- आदेश की जरूरत नहीं

Wed, 12 Oct 2022 02:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बाइडन ने खरे शब्दों में कहा कि अमेरिका का रूस को मिलने वाला जवाब तैयार है। यदि पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु शस्त्रों का इस्तेमाल किया तो अमेरिका ने उससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब आठ माह से जारी रूस यूक्रेन जंग में अब परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ रहा है। रूस के परमाणु हमले की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ी बात कह दी है। बाइडन ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने परमाणु हमला किया तो पेंटागन का जवाब तैयार है। पेंटागन को जवाब के लिए उनसे पूछने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


बाइडन ने खरे शब्दों में कहा कि अमेरिका का रूस को मिलने वाला जवाब तैयार है। यदि पुतिन ने यूक्रेन में परमाणु शस्त्रों का इस्तेमाल किया तो अमेरिका ने उससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सीएनएन से चर्चा में बाइडन ने कहा कि जंग के सारे संभावित परिदृष्यों का की रूपरेखा बना ली गई है। इसमें परमाणु हथियार के इस्तेमाल से उत्पन्न होने वाले हालात भी शामिल हैं। 

यह पूछने पर कि यूक्रेन में अमेरिका व नाटो के लिए रेड लाइन क्या है? यदि पुतिन ने यूक्रेन के परमाणु बम फेंके या परमाणु शस्त्र तैनात किए तो वॉशिंगटन क्या करेगा? इस पर बाइडन ने कहा कि यह बताना गैर जिम्मेदाराना होगा कि हम क्या करेंगे और क्या नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


पुतिन से अगले माह इंडोनेशिया में मिलेंगे बाइडन?
बाइडन से सीएनएन की बातचीत में एक और बात उभर कर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगले माह इंडोनेशिया में जी—20 शिखर बैठक के दौरान पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसकी कुछ शर्तों की बात भी कही। बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर के भविष्य पर चर्चा के इच्छुक हैं तो वे पुतिन के साथ बैठेंगे। ग्रिनर को रूस ने हिरासत में लिया था और अगस्त में उसे ड्रग तस्करी के मामले में नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, अमेरिका ने कहा कि ग्रिनर और पूर्व अमेरिकी नौसैनिक पॉल व्हेलन को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है।

रूसी हथियार तस्कर की अदला-बदली की पेशकश
रूस की जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बदले में वॉशिंगटन ने जेल में बंद रूसी हथियारों के तस्कर विक्टर बाउट की अदला-बदली की पेशकश भी की है। बाइडन ने इसे लेकर कहा, 'मेरा उनसे मिलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर वह जी-20 में मेरे पास आए और कहा कि वे ग्रिनर की रिहाई के बारे में बात करना चाहते हैं तो मैं उनसे मिलूंगा।' बाइडन ने कहा कि पुतिन ने क्रूरता का काम और युद्ध अपराध किया है, इसलिए मुझे उनसे मिलने का कोई औचित्य नहीं दिखता।

रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, जेलेंस्की ने G-7 से मांगे एयर डिफेंस सिस्टम
उधर, क्रीमिया पुल पर हमले से भड़के रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इससे चिंतित यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने G-7 देशों के नेताओं से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने G-7 देशों के सभी नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने रूस से खतरा को लेकर आगाह किया, साथ ही सुरक्षा के लिए एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defence System) की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें