फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की में विमान रनवे पर फिसलकर तीन हिस्सों में टूटा, तीन लोगों की मौत, 179 घायल

Thu, 06 Feb 2020 01:48 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे का शिकार पेगासस एयरलाइंस का विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

तुर्की के इस्तांबुल हवाईअड्डे में रनवे पर उतरते समय एक विमान फिसल गया, उसमें आग लग गई और वह तीन हिस्सों में टूट गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


तुर्की के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है कि कई लोग विमान के टूटे हुए हिस्से से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

एनटीवी टेलीविजन ने बताया कि तुर्की की किफायती विमानवाहक कंपनी पीगासस एयरलाइंस के उड़ान भरने वाले बोइंग 737 ने बुधवार को एगीन बंदरगाह शहर से इस्तांबुल के सबीहा गोकेन हवाईअड्डे के लिए बुधवार को उड़ान भरी थी।

दरअसल विमान तेज हवाओं और इस्तांबुल में हो रही भारी बारिश के चपेट में आ गया। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेत्तिन कोका ने पत्रकारों को बताया कि तुर्की के तीन नागरिकों की मौत हो गई और 179 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुर्हान ने सीएनन-तुर्क टेलीविजन को बताया, ‘‘कुछ यात्री खुद से विमान से बाहर निकल गए लेकिन अन्य लोग उसमें फंसे हुए हैं और हमारे बचावकर्ता उन्हें बाहर निकालने के काम में जुटे हुए हैं।’’
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने बताया कि विमान में 177 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। तुर्किश मीडिया ने बताया कि विमान में 12 बच्चे सवार थे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें