फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peacekeepers Day: कांगो में मेजर ज्योति यादव ने संभाली अंतरराष्ट्रीय दल की कमान, मोनस्को मिशन में शामिल हैं 51 देश

Mon, 30 May 2022 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोनस्को मिशन अशांत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र का स्थिरीकरण मिशन है। कांगो में लंबे समय से विद्रोहियों के कारण अशांति व्याप्त है। 
विज्ञापन
कांगो में शांति सेना दिवस पर परेड की कमान संभालते मेजर ज्योति यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगो में भारतीय सेना की मेजर ज्योति यादव ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय दल की कमान संभाली। हर साल 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया जाता है। 

भारतीय सेना के एडीजी के अनुसार मोनस्को मिशन (MONUSCO mission) सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांति अभियानों में से एक है। इसमें 51 देशों की सेना के जवान शामिल हैं। मोनस्को मिशन अशांत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र का स्थिरीकरण मिशन है। कांगो में लंबे समय से विद्रोहियों के कारण अशांति व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें