फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच शांति की पहल, विद्रोहियों ने सभी हमले रोकने का लिया फैसला

Sat, 21 Sep 2019 01:46 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना
विज्ञापन
हूती विद्रोही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यमन के हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर अपने सभी हमले रोकने की घोषणा की है। दोनों देशों में जारी विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए शुरू की गई शांति पहल के तहत यह कदम उठाया गया हे।

विज्ञापन


हुती के शीर्ष राजनीतिक परिषद के प्रमुख मेहदी-अल-मश्त ने शुक्रवार रात अपने बयान में सऊदी अरब पर सारे हमले रोकने की घोषणा की। विद्रोहियों के टीवी चैनल अल-मसरिहा के अनुसार उसने उम्मीद भी जताई कि इस कदम का जवाब सऊदी अरब भी सकारात्मक रूप से देगा।

मश्त ने कहा कि हुती की शांति पहल का उद्देश्य है कि व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय सुलह करने के लिए गंभीर वार्ताओं के माध्यम से शांति लाना है, जो किसी को बाहर नहीं निकालता।
विज्ञापन


सऊदी के तेल संयंत्रों पर पिछले सप्ताह किए हवाई हमलों के बाद यह घोषणा की गई है। हुती ने ही उन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन वाशिंगटन के सहयोगी रियाद ने इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें