फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: यात्रियों ने सुनाई सिंगापुर एयरलाइंस के विमान के घातक टर्बुलेंस की आपबीती; 20 लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 23 May 2024 11:48 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हादसे में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 104 लोग बुरी तरह से घायल हुए। 22 मई को एक राहत उड़ान के माध्यम से 131 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके रिश्तेदारों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
सिंगापुर एयरलाइंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस के कारण एक यात्री की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से अधिक यात्री घायल भी हुए, जिनमें से 20 लोगों का बैंकॉक के अस्पताल में इलाज जारी है। 20 मई को लंदन (हीथ्रो) से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाली सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) की उड़ान एसक्यू 321 को प्रस्थान के लगभग 10 घंटे बाद 37,000 फीट की ऊंचाई पर इरावदी बेसिन पर अचानक गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस हादसे के बाद यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन


यात्रियों ने साझा किया अनुभव
एक यात्री ने बताया कि इस टर्बुलेंस के कारण लोग इधर-उधर गिरने लगे। लोगों का सिर विमान की छत से टकरा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। विमान की अंदर की तस्वीरें वायरल होने लगी। इसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि टर्बुलेंस के कारण सब बिखरा पड़ा था। भोजन के अलावा बोतल और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे।

बुधवार को सिडनी पहुंचने के बाद एक यात्री ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, "टर्बुलेंस के कारण मैं उछलकर छत से टकरा गया और फिर नीचे गिर गया। नाश्ते का सारा सामान भी बिखर गया। घटना के दौरान चालक दल के सदस्य नाश्ता तैयार कर रहे थे, उन्हें ज्यादा चोटें आईं।"
विज्ञापन


हादसे में एक की मौत
हादसे में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 104 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 22 मई को एक राहत उड़ान के माध्यम से 131 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके रिश्तेदारों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। एसआईए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोह चून फोंग ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे वे थाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उड़ान में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया से 56 यात्री, सिंगापुर के 41, ब्रिटेन के 47 यात्री थे। एयरलाइंस ने कहा, वह लंदन-सिंगापुर उड़ान में हुए वायुमंडलीय विक्षोभ के मामले में अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रही है। उड़ान के दौरान 73 वर्षीय ब्रिटिश यात्री ज्यॉफ्रे किचेन की मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें