फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीओके में तेज रफ्तार यात्री वाहन खाई में गिरी; नौ की मौत, 18 के घायल होने की खबर

Mon, 12 Jun 2023 05:12 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

ए। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन सुधनोती जिले के दूरवर्ती गांव नैरियां से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। यात्री एक धर्मस्थल पर समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सोमवार को एक तेज रफ्तार यात्री वाहन के खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन सुधनोती जिले के दूरवर्ती गांव नैरियां से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। यात्री एक धर्मस्थल पर समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोटली रियाज ने बताया कि रात करीब 1 बजे जैसे ही वाहन कोटली और मीरपुर शहर की सीमा पर जरई गांव के पास पहुंचा। ड्राइवर क्षेत्र से अपरिचित था। उसकी लापरवाही की वजह से वाहन खाई में गिर गया। सड़क पर टायर के निशान देखकर पता चलता है कि तेज गति की वजह से वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और खाई में गिर गया। बस में 28 से 30 लोग सवार थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चालक घटनास्थल से भाग गया। उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायलों को मंडल मुख्यालय अस्पताल, मीरपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। इनमें से ज्यादातर चालकों की लापरवाही के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें