फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scotland: 'विमान को बम से उड़ा दूंगा', बीच हवा में धमकी देने लगा यात्री; ग्लासगो में उतरते ही हुआ गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 01:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो

सार

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो जा रही ईजीजेट एयरलाइन की फ्लाइट में एक यात्री ने हंगामा कर दिया। उसने हवा में जोर-जोर से चिल्लाकर कहा कि वह विमान को बम से उड़ा देगा। इतना ही नहीं उसने अमेरिका मुर्दाबाद और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विमान (सांकेतिक) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉटलैंड में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने उड़ान के दौरान हवा में जोर-जोर से चिल्लाकर कहा कि वह विमान को बम से उड़ा देगा। ग्लासगो एयरपोर्ट पर विमान उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


यह घटना लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो जा रही ईजीजेट एयरलाइन की फ्लाइट में हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह आदमी 'मैं विमान पर बम गिरा दूंगा', 'अमेरिका मुर्दाबाद', 'ट्रंप मुर्दाबाद' और 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाता हुआ नजर आया। विमान में मौजूद एक अन्य यात्री ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। 

ये भी पढ़ें: Syria: सीरिया में संसदीय चुनावों की तारीख की घोषणा, 15-20 सितंबर के बीच होंगे; असद के पतन के बाद यह पहली बार
विज्ञापन


41 वर्षीय व्यक्ति से पूछताछ कर रही पुलिस
ग्लासगो एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही पुलिस अंदर आई और 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद विरोधी विभाग उस वीडियो की जांच कर रहा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ईयू संग किया व्यापार समझौता: 15 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका; अमेरिका में 600 अरब डॉलर निवेश करेगा ईयू

विमान की सुरक्षा को नहीं हुआ कोई नुकसान: एयरलाइन 
ग्लासगो टाइम्स के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि उड़ान में किसी भी यात्री या विमान की सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी स्कॉटलैंड में हैं। उन्होंने बताया कि यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक समझौता हुआ है, जिससे ट्रान्साटलांटिक टैरिफ विवाद खत्म हो गया है और बड़ा व्यापार युद्ध टल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें