फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हादसा: सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, सभी 67 लोगों के मारे जाने की आशंका; नदी में समाया मलबा

Thu, 30 Jan 2025 10:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। यूएस पार्क पुलिस, डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग और अमेरिकी सेना सहित कई एजेंसियां इस अभियान में शामिल हैं। घटनास्थल पर फायरबोट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय बुधवार को एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। हादसे में किसी के भी बचने की संभावना कम ही बताई जा रही है। टक्कर के बाद दोनों विमान और हेलीकॉप्टर का मलबा पोटोमैक नदी में डूब गया। हादसे के बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल 18 शवों के बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के मुताबिक, विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यात्री विमान से टकराए सैन्य हेलीकॉप्टर ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। इसमें तीन जवान सवार थे, जिनके मरने की पुष्टि हो चुकी है।
 

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं। हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई भयावह दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

 

दोनों विमान नदी में गिरे
वाशिंगटन डीसी मेयर म्यूरियल बोसर ने कहा कि हम अमेरिकन एयरलाइंस के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि जितनी जल्दी हो सके आपके साथ जानकारी साझा की जा सके। दोनों विमान नदी में गिर गए हैं। हमारा ध्यान लोगों को बचाने पर है। हमारे सभी कर्मचारी इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम केवल यह पुष्टि कर सकते हैं कि प्रत्येक विमान में कितने लोग सवार थे। अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में 64 लोग और सैन्य हेलीकॉप्टर में 3 लोग।

चीफ डीसी फायर और ईएमएस चीफ जॉन डोनेली ने कहा कि चुनौतियां बहुत ज्यादा हैं। हम जिस पानी में काम कर रहे हैं, वह लगभग 80 फीट गहरा है। वहां हवा और बर्फ के टुकड़े हैं। यह खतरनाक है और इसमें काम करना मुश्किल है। पानी गहरा और गंदा है और गोताखोरों के लिए इसमें गोता लगाना बहुत मुश्किल है।

सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया विमान
इस बीच अमेरिकी गृह मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए तटरक्षक बल सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह टक्कर पूर्वी मानक समयानुसार रात लगभग नौ बजे हुई, जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर पहुंचते समय एक सैन्य ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

'पीएटी25 क्या आपके पास सीआरजे दिख रहा है'
दुर्घटना के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर से प्राप्त ऑडियो में एक नियंत्रक को यात्री विमान के संदर्भ में हेलीकॉप्टर के पायलट से पूछते हुए सुना गया कि पीएटी25 क्या आपके पास सीआरजे दिख रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी
विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसे इन खबरों की जानकारी है कि उसका एक विमान इस दुर्घटना में शामिल है। आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। 

1982 के हादसे के जख्म ताजा
यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है जो पोटोमैक में गिर गया था। उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे। उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें