फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में यात्री बस हादसे का शिकार, 9 की मौत और 34 घायल

Fri, 13 Nov 2020 07:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 34 लोग घायल हो गए हैं। यहां सुबह एक यात्री बस सड़क से 500 मीटर नीचे ढलान वाले मोड़ पर गिर गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मरने वाले सात पुरुष और दो महिलाएं हैं।

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के बर्दिया और सल्यान जिलों में भी पिछले हफ्ते शनिवार की देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में भी पांच लोगों की मौत हुई थी। ये दुर्घटना बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर के बाद हुई थी। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों भी इस हादसे में मारे गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें