अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढह गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। रायटर्स के मुताबिक, मलबे में एक कर्मचारी फंस गया था। भारी बारिश के कारण ये हादसा हुआ।
राहत व बचाव दल ने एक निर्माण कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। ये कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे से अंदर फंसा था।