फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण को लेकर नहीं बनी बात, आंशिक शटडाउन होगा खत्म

Sun, 06 Jan 2019 01:21 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए कोष की मांग पर व्हाइट हाउस के अधिकारी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच हुई वार्ता का यूं तो कोई नतीजा नहीं निकल पाया लेकिन दोनों ही पक्षों ने आंशिक रूप से ठप पड़े सरकार के कामकाज को शुरू करने में रुचि दिखाई। ट्रंप ने बातचीत पर ट्वीट किया, ‘ज्यादा प्रगति नहीं हुई।’ 

विज्ञापन


डेमोक्रेट ने इस बात पर सहमति जतायी कि कुछ हलचल हुई। हालांकि व्हाइट हाउस 5.6 अरब डॉलर की मांग से पीछे नहीं हटा और सरकार के वापस काम शुरू करने पर भी विचार नहीं किया। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि कोष पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई लेकिन प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उसे दीवार निर्माण के लिए कोष चाहिए और वह आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज के मसले को भी एक बार में हल करना चाहता है।

उपराष्ट्रपति माइक पेंस के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक चले सत्र के बाद दोनों पक्षों ने ये बयान दिया। बैठक से परिचित डेमोक्रेटस ने कहा कि व्हाइट हाउस की स्थिति ‘अस्थिर’ थी। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव क्रिस्टजेन नीलसन ने सीमा सुरक्षा पर भी जानकारी दी। डेमोक्रेटिक्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग से कोष की आवश्यकता पर विस्तृत लिखित जानकारी मांगी है, जिसको देने के लिए व्हाइट हाउस राज़ी हो गया है। समूह अब दोबारा रविवार को बैठक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें