फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poland: डोनाल्ड टस्क होंगे पोलैंड के नए प्रधानमंत्री, संसद ने उनके नाम पर लगाई मुहर

Tue, 12 Dec 2023 02:32 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ

सार

करीब दो महीने बाद पूर्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन ने 15 अक्तूबर को हुए राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की।
विज्ञापन
donald tusk - फोटो : donald tusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड टस्क पोलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे, पोलैंड की संसद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी के सोमवार को संसद में विश्वास मत हारने के बाद हुए मतदान के दौरान टस्क के पक्ष में 248 पड़े, जबकि 201 सांसदों ने उनके विरोध में वोट किया। बता दें पोलैंड में 15 अक्तूबर को हुए आम चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ने जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन


सदन का नेता चुने के बाद उत्साहित टस्क ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, 'धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि यह अभी भी बेहतर होगा, कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।'

टस्क मंगलवार सुबह अपने मंत्रिमंडल को संसद में पेश करने और अपने शासन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद, पोलिश संसद के सदस्य विश्वास मत रखेंगे। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के कार्यालय ने कहा कि वह बुधवार सुबह तक नई सरकार को शपथ दिलाने के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन

 
टस्क के लिए हुआ मार्ग प्रशस्त 
इससे पहले सोमवार को, पोलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी संसद के निचले सदन में 266-190 से विश्वास मत हार गए, जिससे राष्ट्रवादी कानून और न्याय (पीआईएस) पार्टी का सत्ता में आठ साल का कार्यकाल समाप्त हो गया और टस्क के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया।

पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी सिविक गठबंधन पार्टी, उदारवादी पोलैंड 2050 पार्टी, रूढ़िवादी कृषि पोलिश पीपुल्स पार्टी और वामपंथियों से एक मध्यमार्गी, यूरोपीय संघ समर्थक सरकार बनाने के लिए कहा। 

पीछे रह गई संसदीय बहुमत
रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी, जिसे पीआईएस के नाम से जाना जाता है, अक्तूबर में हुए आम चुनावों में संसदीय बहुमत से पीछे रह गई। पार्टी ने दो महीने तक एक गठबंधन खोजने की कोशिश की थी जो उसे सत्ता में बनाए रख सके। हालांकि, वे ऐसा नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें