फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना बीमार, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Tue, 19 Nov 2024 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 46 वर्षीय पेना को शिखर सम्मेलन स्थल से एम्बुलेंस से ले जाया गया। कुछ लैटिन अमेरिकी मीडिया ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। 
विज्ञापन
पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना - फोटो : X/@SantiPenap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें सोमवार देर रात रियो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्राजील के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि इस समय उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें हर जरूरी चिकित्सा मदद दी जा रही है।

विज्ञापन


सीने में दर्द की शिकायत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 46 वर्षीय पेना को शिखर सम्मेलन स्थल से एम्बुलेंस से ले जाया गया। कुछ लैटिन अमेरिकी मीडिया ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। 

उपराष्ट्रपति ने जारी किया बयान
पराग्वे के उपराष्ट्रपति पेड्रो एलियाना ने 'एक्स' पर कहा कि मैंने राष्ट्रपति पेना से बात की। वे स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद रियो डी जेनेरियो के समरिटानो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी तबीयत ठीक है और वे मेडिकल टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पराग्वे जी20 का सदस्य नहीं
पराग्वे जी20 का सदस्य नहीं है, लेकिन मेजबान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस गुट के बाहर के कई अन्य नेताओं के साथ पेना को भी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था। बीमार होने से पहले पेना अपने देश की आर्थिक स्थिति को अन्य शिखर सम्मेलन प्रतिभागियों के सामने पेश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें