फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, राहत-बचाव कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार

Tue, 28 May 2024 06:02 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मेलबर्न।

सार

Landslide: पापुआ न्यू गिनी सरकार ने स्पष्ट किया है कि शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में  2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। 
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद 2000 से ज्यादा मौतें - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था।

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने पापुआ न्यू गिनी में 670 लोगों की मौत होने की आशंका जताई थी। सरकार का आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी के आंकड़ों से करीब तिगुना है। संयुक्त राष्ट्र को लिखे गए एक पत्र में राष्ट्रीय आपदा केंद्र के कार्यवाहक निदेशक ने कहा, भूस्खलन में 2000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए और ‘बड़ा विनाश’ हुआ। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने दुख जताया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से हुए जानमाल की हानि पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमारी संवेदनाएं सरकार व लोगों के साथ हैं। भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है। जयशंकर ने कहा, भूस्खलन से क्षेत्र को भारी क्षति हुई है। हमारी पीड़ितों व उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें