फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panama Canal: 'नहर पर हमारा कब्जा है और आगे भी रहेगा', ट्रंप के एलान पर भड़के पनामा के राष्ट्रपति

Tue, 21 Jan 2025 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा सिटी

सार

पनामा के राष्ट्रपति मुलिनो ने बयान में कहा कि 'ट्रंप के पनामा और पनामा नहर को लेकर दिए गए बयान को ध्यान में रखते हुए हम कहना चाहते हैं कि नहर पर पनामा का नियंत्रण है और आगे भी रहेगा। इसकी तटस्थता का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी देश को हमारे मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।'
विज्ञापन
पनामा नहर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर पर कब्जे की बात दोहराई। हालांकि पनामा की तरफ से इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है। पनामा के राष्ट्रपति ने अपने ताजा बयान में कहा है कि नहर पर पनामा का कब्जा है और आगे भी रहेगा। पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा कि किसी भी देश को पनामा के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। 
विज्ञापन


पनामा के राष्ट्रपति ने जारी किया आधिकारिक बयान
पनामा के राष्ट्रपति मुलिनो ने बयान में कहा कि 'ट्रंप के पनामा और पनामा नहर को लेकर दिए गए बयान को ध्यान में रखते हुए हम कहना चाहते हैं कि नहर पर पनामा का नियंत्रण है और आगे भी रहेगा। इसकी तटस्थता का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी देश को हमारे मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।' मुलिनो ने कहा कि 'नहर कोई उपहार नहीं थी बल्कि यह कई पीढ़ियों के संघर्ष का नतीजा था, जो साल 1999 में संधि के रूप में फलित हुआ। उसके बाद से 25 साल से बिना किसी व्यवधान के हम नहर का प्रशासन कर रहे हैं। पनामा नहर के जरिए अमेरिका समेत पूरी दुनिया में व्यापार का विस्तार हुआ है।' पनामा के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जो अधिकार दिया गया है, उसका वे पूरी समझदारी से इस्तेमाल करेंगे और सभी मित्र देशों के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करेंगे। हमारे अधिकारों, संप्रभुता और संपत्ति के अधिकार को कमजोर किए बिना, बातचीत के जरिए विवादों को दूर किया जा सकता है।

ट्रंप ने कही थी कब्जा करने की बात
गौरतलब है कि अमेरिका के समुद्री व्यापार का बड़ा हिस्सा पनामा नहर के जरिए होता है। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही पनामा नहर पर कब्जे की बात कर रहे हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि चीन, पर्दे के पीछे से पनामा नहर का संचालन कर रहा है। ट्रंप ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने संबोधन में भी ये बात दोहराई। उन्होंने कहा कि 'पनामा नहर हमने पनामा को उपहार में दी थी, लेकिन अब इसका संचालन चीन कर रहा है। हमने इसे चीन को नहीं दिया था और अब हम इसे वापस लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें