West Asia: संघर्ष विराम के एक पहले दिन वेस्ट बैंक के कुछ फलस्तीनी अपने रिश्तेदारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ ने कई वर्ष इस्राइली जेल में बिताए हैं। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें रविवार को रिहा किया जाएगा।
संघर्ष विराम के एक पहले दिन वेस्ट बैंक के कुछ फलस्तीनी अपने रिश्तेदारों का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ ने कई वर्ष इस्राइली जेल में बिताए हैं। इस्राइल के न्याय मंत्रालय ने 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की है, जिन्हें रविवार को रिहा किया जाएगा। इनमें से अधिकांश पर उकसाने, तोड़फोड़ करने, आतकंवादी गतिविधियों का समर्थन करने, हत्या का प्रयास करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
फलस्तीन जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह तैयार
राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा कि गाजा फलस्तीन का एक अभिन्न हिस्सा है। फलस्तीन प्रशासन और सुरक्षा जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मानवीय सहायता, पुनर्निर्माण प्रयासों और एक राजनीतिक समाधान के लिए समर्थन देने का आग्रह किया। साथ ही दोहराया कि गाजा में तत्काल युद्धविराम और यहां से इस्राइल की वापसी होना जरूरी था। वहीं कब्जे वाले क्षेत्र को अभिन्न अंग के रूप में गाजा पट्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी संभालने के लिए फलस्तीन के लिए मार्ग प्रशस्त करना आवश्यक था।
इस्राइली सेना भी कर रही तैयारियां
इस्राइली सेना ने कहा कि उसने समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमारे सैनिक समझौते की स्थापित शर्तों के अनुरूप क्षेत्र में जमीनी स्तर पर प्रक्रियाओं को अंजाम देंगे। सेना हमास की कैद से रिहा होने के बाद बंधकों की अगवानी की तैयारी कर रही है। हम उन्हें आवश्यक शारीरिक व मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
नन्हे बिबास की हमास की कैद में मनी दूसरी वर्षगांठ
सबसे कम उम्र के इस्राइली बंधक केफिर बिबास के परिवार ने शनिवार को उसका दूसरा जन्मदिन मनाया। सात अक्तूबर, 2023 को किबुत्ज नीर ओज से जब हमास ने भाई व माता-पिता के साथ उसे अगवा किया था, तब वह नौ महीने से भी कम उम्र का था।