फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jerusalem: यरूशलम में फलस्तीनी आतंकी ने की गोलीबारी, आठ इस्राइली घायल

Mon, 15 Aug 2022 06:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, तेल अवीव।

सार

इस्राइल ने इसे बीते रविवार के संघर्ष विराम का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह हमला भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यरूशलम में रविवार सुबह एक फलस्तीनी आतंकी ने बस पर अंधाधुंध गोलियां बसराईं, जिससे आठ इस्राइली घायल हो गए। इस्राइली सुरक्षा बलों ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर है। इनमें एक गर्भवती महिला भी है। उसके पेट में भी चोट आई है। एक व्यक्ति को सिर और गर्दन में गोलियां लगी हैं। घटना वेस्टर्न वॉल के करीब पार्किंग की है। वेस्टर्न वॉल यहूदियों का पवित्र स्थल है। इस्राइल ने इसे बीते रविवार के संघर्ष विराम का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह हमला भारी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें