फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: साइकिल चलाते वक्त फिलिस्तीनी बच्चे का सिर गर्दन से हुआ अलग, इस्राइली डॉक्टर ने जोड़ा

Sat, 15 Jul 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल की मीडिया के मुताबिक, की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हवाई मार्ग से हादासाह मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसे आपातकालीन सर्जरी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल में डॉक्टरों की टीम ने 12 वर्षीय फलस्तीनी बच्चे सुलेमान हसन की गर्दन से अलग हो चुका सिर फिर जोड़कर एक चमत्कार दिखाया है। सुलेमान हसन का साइकिल चलाते वक्त कार की चपेट में आने पर सिर महज कुछ नसों से जुड़ा रहा लेकिन रीढ़ की हड्डी के शीर्ष कशेरुक से अलग हो गया।

इस्राइल की मीडिया के मुताबिक, की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हवाई मार्ग से हादासाह मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसे आपातकालीन सर्जरी के लिए भेजा गया। सर्जरी टीम का हिस्सा रहे आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ओहद इनाव ने इसे एक बेहद जटिल सर्जरी बताते हुए कहा, हमें इस काम में घंटों लग गए। गनीमत थी कि इस तरह की रेयर चोट में त्वचा जुड़ी हुई थी। हमने लड़के के जीवन के लिए संघर्ष किया और आखिरकार विजय पाई। उन्होंने कहा, हमने क्षतिग्रस्त जगह नई प्लेटें लगाईं। बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन निगरानी जारी है। उन्होंने बताया कि सर्जरी तभी संभव है जब खून की नसें बरकरार हों, क्योंकि मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बना रहना चाहिए। इस बच्चे के साथ ऐसा ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें