फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सेना ने एलओसी पर 'भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर' को गिराने का दावा किया

Wed, 27 May 2020 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाक सेना द्वारा गिराया गया क्वाडकॉप्टर - फोटो : twitter.com/OfficialDGISPR
विज्ञापन

पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर को मार गिराया है। पाक सेना ने आरोप लगाया है कि यह क्वाडकॉप्टर हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) का उल्लंघन कर रहा था।

विज्ञापन

 
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के मुताबिक यह घटना एलओसी के रखचिकरी सेक्टर की है। बाबर ने कहा कि भारतीय जासूसी क्वाडकॉप्टर को जब हमने गिराया तब तक वह पाक सीमा में करीब 650 मीटर तक अंदर आ गया था।  इससे पहले अप्रैल में भी पाकिस्तान की सेना ने दावा किया था कि उन्होंने एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया था। 

पिछले साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए एक धमाके में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाक में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव खासा बढ़ा है। 
विज्ञापन


यह तनाव तब और बढ़ा जब पिछले साल अगस्त में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम का बहुत विरोध किया था और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ले जाने की कोशिश भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें