फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामले में लश्कर सरगना हाफिज सईद के साले समेत चार आतंकियों को सजा

Fri, 19 Jun 2020 02:23 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।

सार

  • पाकिस्तान की एक अदालत ने एक से पांच साल की सुनाई सजा
  • इसमें हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी शामिल
विज्ञापन
हाफिज सईद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित जमात उद दावा और 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी पांच आतंकियों को एक से पांच साल तक की सजा सुनाई। यह फैसला आतंक वित्तपोषण मामले में आया है।
विज्ञापन


हाफिज अब्दुल रहमान मक्की और अब्दुल सलाम को एक-एक साल और मलिक जफर इकबाल और याह्या अजीज को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई। मक्की लश्कर-ए-तैयबा सरगना और जमात प्रमुख सईद का साला है। 

आतंकवाद रोधी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लाहौर स्थित अदालत ने जमात और लश्कर के इन चारों आतंकियों को 9 जून को आतंक वित्तपोषण के लिए दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसका भुगतान करने में नाकाम रहने पर छह महीने की कैद और काटनी होगी। चारों को आतंकवाद रोधी कानून 1997 के तहत दोषी करार दिया गया। 
विज्ञापन


संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश
प्रवक्ता ने बताया कि अदालत ने इन सभी को आतंकवाद को आर्थिक मदद करने का दोषी पाया। ये सभी पैसा जुटाते थे और लश्कर की गैरकानूनी गतिविधियों को आर्थिक मदद करते थे। अदालत ने आतंकवाद वित्तपोषण के जरिए जुटाए गए पैसों से अर्जित संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की ओर से नामित हैं तीन आतंकी
संयुक्त राष्ट्र संघ ने तीन दोषियों इकबाल, अजीज और सलाम को आतंकवाद वित्तपोषण मामले में नामित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें