फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में पाकिस्तान का शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर मारा गया

Fri, 29 Jan 2021 07:31 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पेशावर
विज्ञापन
पाकिस्तान का शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर - फोटो : twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान का एक शीर्ष भगोड़ा आतंकवादी कमांडर दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे बम विस्फोट में मारा गया। उस पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम था। एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी समूह का नेता मंगल बाग कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के गवर्नर जियाउलहक अमरखिल के हवाले से बताया, आज सुबह नांगरहार के आकिन जिले के बंदर दारा इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में वह अपने दो सहयोगियों के साथ मारा गया। अखबार ने कहा कि ट्रक क्लीनर से आतंकवादी बना बाग प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें