फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की आतंकी रस्म: सास ने दूल्हे को गिफ्ट में दी एके-47 राइफल

Wed, 02 Dec 2020 08:48 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
गिफ्ट में दी एके-47 राइफल
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक वैवाहिक समारोह के दौरान दूल्हे को गिफ्ट में एके-47 राइफल दी गई। यह गिफ्ट दूल्हे को उसकी सास ने दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि यही कारण है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी दुल्हन के साथ बैठे दूल्हे को एके-47 देते हुए दिखाई दे रही है। यह भी अवैध हथियार है। इसके बाद वहां मौजूद खुशी से शोर करती हुई सुनाई दे रही है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह के दौरान एके-47 का उपहार देने वाली महिला दूल्हे की सास थी। जिस राइफल को उसने दूल्हे को उपहार में दिया वह एके-47 का पाकिस्तानी वर्जन था, जिसे बिना लाइसेंस के तहत अवैध रूप से बनाया गया था।



शादी में फायरिंग आम बात
पाकिस्तान भारत सहित दक्षिण एशिया के अधिकतर देशों में शादियों के दौरान हर्ष फायरिंग आम बात है। फायरिंग करने वाले अधिकतर लोग इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं। हालांकि कई ऐसे मामले भी आए हैं जिनमें ऐसी फायरिंग के दौरान लोगों की मौत भी हुई है। भारत में कड़े कानून और पुलिस की सख्ती के कारण बड़े स्तर पर हर्ष फायरिंग को रोका जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान में यह आज भी धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन


अरबों डॉलर का है पाक में अवैध हथियारों का बाजार
पाकिस्तान में अवैध हथियारों का बाजार एक अरब डॉलर का है। ऐसे बिजनेस में वहां के कई रसूखदार लोग शामिल हैं। जिनकी पहुंच सरकार से लेकर सेना के शीर्ष अधिकारियों तक है। प्रधानमंत्री इमरान खान के गृह राज्य खैबर पख्तूख्वाह इलाके में मौजूद गांव दर्रा अदम खेल की 75 फीसदी आबादी अवैध हथियारों की फैक्ट्रियों में काम करती है। यहीं से तालिबान और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को हत्यारों की सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें