फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: ISIS ने ली आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी, 23 बच्चों सहित 54 की मौत, तालिबान ने लगाया यह आरोप

Tue, 01 Aug 2023 01:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

शुरुआती जांच में प्रतिबंधित संगठन दाएश (आईएसआईएस) की संलिप्तता पता चली है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
बम विस्फोट में 44 की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 54 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 23 बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्मघाती हमले के पीछे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस का हाथ है। आत्मघाती हमला रविवार को उस वक्त हुआ, जब सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी पार्टी जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल की एक रैली खार शहर में आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


आईएसआईएस का हाथ
पाकिस्तान पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हम अभी भी जांच कर रहे हैं और बाजौर विस्फोट की घटना को लेकर सूचनाएं जुटा रहे हैं। शुरुआती जांच में प्रतिबंधित संगठन दाएश (आईएसआईएस) की संलिप्तता पता चली है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौके पर सबूत जुटाने में जुटी है। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के चीफ अख्तर हयात खान ने बताया कि विस्फोट में 10 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर लोगों की भीड़ में आगे और मंच के करीब मौजूद था। 

टीटीपी ने कही बड़ी बात
बाजौर इलाका पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर मौजूद है और तालिबान के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। यही वजह है कि तालिबान के प्रभाव वाले इलाके में इतने बड़े हमले को लेकर काफी चर्चा है। जिस पार्टी की रैली में यह धमाका हुआ, वह जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल भी कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों की समर्थक मानी जाती है। बाजौर में हुए विस्फोट को लेकर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने भी बयान जारी किया है। इस बयान में टीटीपी ने कहा है कि यह हमला इस्लामिक संगठनों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के लिए अंजाम दिया गया है। बता दें कि आईएसआईएस अफगानिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: उत्साहित कार्यकर्ता..हलचल, फिर धमाका; पाकिस्तान में आत्मघाती हमले से ठीक पहले का वीडियो वायरल, देखें
विज्ञापन


जेयूआई-एफ के कई नेताओं की मौत
हमले में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल के कई नेताओं की मौत हुई है। हमलावर ने मंच के पास खुद को विस्फोट से उड़ाया। इस वजह से मंच पर मौजूद पार्टी के तहसील खार प्रमुख मौलाना जियाउल्लाह जान, नवागाई तहसील के पार्टी महासचिव मौलाना हमीदुल्लाह, जिला सूचना सचिव मुजाहिद खान और पार्टी के कई कार्यकर्ता इस हमले में मारे गए। हमले में घायल हुए 15 लोगों की हालत गंभीर है और इन्हें पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर से पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत देखते हुए माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें