फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मूल के प्रदर्शनकारियों ने लंदन में की ओछी हरकत, भारतीय उच्चायोग पर फेंके अंडे-पत्थर

Wed, 04 Sep 2019 06:11 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग को पाकिस्तानी मूल के नागरिकों ने प्रदर्शन के दौरान निशाना बनाया
  • प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके 
  • इससे पहले 15 अगस्त को वहां शांतिपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय मूल के नागरिकों को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
Indian high commission - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी मूल के प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर लंदन में मंगलवार को कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया। हजारों की संख्या में पाकिस्तानी ब्रिटिश प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की ओर मार्च करते हुए कश्मीर की आजादी के लिए नारे लगाए और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 21 वीं सदी का हिटलर और आतंकवादी बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम नरेंद्र मोदी को यह संदेश देना चाहते हैं कि आप कश्मीर के लोगों को चुप नहीं करा सकते हैं।

विज्ञापन

 

 
प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके जिसमें बिल्डिंग की कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय उच्चायोग ने बिल्डिंग परिसर में हुए नुकसानों की तस्वीर ट्वीट की है। 
विज्ञापन

 

ब्रिटिश पाकिस्तानी ने अपने इस विरोध प्रदर्शन को 'कश्मीर फ्रीडम मार्च' का नाम दिया। यह मार्च पार्लियामेंट स्क्वेयर से शुरू होकर भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व यूके की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का झंडा और प्लेकार्ड था, जिसपर लिखा था कश्मीर में गोलाबारी बंद करो और चिल्लाते हुए कह रहे थे हम आजादी चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से ब्रिटिश पाकिस्तानी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) मूल के ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ने इस घटना की आलोचना की है। खान ने एक ट्वीट कर कहा, 'मैं पूरी तरह से इस अस्वीकार्य व्यवहार की निंदा करता हूं।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें