फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के असमान वेतन के विरोध में उतरकर पाकिस्तानी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2020 02:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान में चीनी सहयोगियों को मुकाबले पाकिस्तानी श्रमिकों को मिलने वाली असमान मजदूरी को लेकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिंध प्रांत के कराची शहर में इन श्रमिकों ने बताया कि ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रेन (ओएलएमटी) परियोजना के लिए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी द्वारा भर्ती किए गए चीनी कर्मचारियों को अपने पाकिस्तानी कर्मचारियों की तुलना में भारी वेतन मिल रहा है।

विज्ञापन


वेतन में भारी असमानता पाकिस्तानी कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर रही है, जिन्हें चीन से अलग ग्रेड प्रणाली भी दी जाती है। इसके अलावा, यहां तक कि चीनी कर्मचारियों को युआन में भुगतान किया जा रहा है जबकि स्थानीय लोगों को पाकिस्तानी रुपये में वेतन मिल रहा है।

इससे वेतन की खाई और भी बढ़ जाती है। प्रदर्शनकारियों की यह शिकायत भी रही कि चीनी लोगों को ऊंचे पदों पर भर्ती किया जा रहा है लेकिन पाकिस्तानियों के साथ अन्याय हो रहा है। पाकिस्तानी कर्मचारियों ने अपने चीनी समकक्षों के वेतन के अनुसार सरकार से वेतन वृद्धि की मांग की है। ये कर्मचारी सीपीईसी के तहत काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें