फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asif Ali Zardari: प्लेन से उतरते वक्त गिरे पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी, पैर की हड्डी टूटी, चढ़ा प्लास्टर

Fri, 01 Nov 2024 12:17 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

राष्ट्रपति जरदारी विमान से उतरते समय गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एक नई मुश्किल में फंस गए। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते समय उनके पैर की हड्डी टूट गई। यह घटना बुधवार रात को हुई, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि गुरुवार देर रात की। 

विज्ञापन


चार सप्ताह तक नहीं चल पाएंगे 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति भवन ने बताया कि जरदारी विमान से उतरते समय गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया। चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा। उन्हें फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर भेज दिया गया है और आराम की सलाह दी गई है। 

इससे पहले इन परेशानियों से जूझ चुके हैं जरदारी
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं। मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई थी। इससे पहले साल 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के लिए एक सप्ताह के लिए कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बीच उनके निजी चिकित्सक और करीबी सहयोगी डॉ. आसिम हुसैन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पुष्टि की थी कि राष्ट्रपति की सेहत ठीक है।
विज्ञापन


उनके बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के अनुसार, जुलाई 2022 में उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें