पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर।
- फोटो : Social Media
देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि बलूचिस्तान के लोग सिर्फ असंतुष्ट नहीं हैं, बल्कि अलग देश की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में पहली बार किसी नेता ने बलोचों की आकांक्षा को स्वीकार किया है।
बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, काकर ने साक्षात्कार के दौरान बलूचिस्तान में लोगों के जबरन गायब किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए गायब लोगों की वापसी पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग अलग पहचान चाहते हैं, यही समस्या की जड़ है। इससे पहले शायद ही किसी पाकिस्तानी नेता ने इस पहलू को स्वीकार किया है। यह बयान पिछली सरकारों के एक अलग नजरिये को दर्शाता है, जो बलूचिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन को अल्पसंख्यकों की चिंता के रूप में व्यक्त करते थे।