मोहम्मद फैयाज द्वारा बनाया गया हवाई जहाज
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी पॉपकार्न विक्रेता ने अपने घर में ही जुगाड़ करके एक हवाई जहाज का निर्माण कर लिया। हालांकि वह जब अपने इस नए अविष्कार की सड़क पर टेस्टिंग कर रहा था तो स्थानीय पुलिस ने उसे एविएशन नियमों को तोड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया।
पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मीडिया को बताया कि पाकपट्टन इलाके का रहने वाला पॉपकार्न विक्रेता मोहम्मद फैयाज ने अपने इस हवाई जहाज के परीक्षण के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी।
हालांकि फैयाज ने आरोप लगाया कि सिविल एविएशन अथॉरिटी को बताने के बाद भी किसी तरह का जवाब नहीं मिला। इसके बाद इस जुगाड़ू हवाई जहाज की टेस्टिंग की कोशिश की।
कहां से आया प्लेन बनाने का आईडिया
फैयाज ने दावा किया कि उसने इस हवाई जहाज को नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की एयर क्रैश इन्वेस्टिगेशन सीरिज देखकर बनाया है। डेढ़ साल में बने इस प्लेन की लागत करीब 50 हजार रुपये है। इसका वजन भी 92 किलोग्राम है। उसने कहा कि यह हवाई जहाज एक हजार फीट की उंचाई पर उड़ सकता है।
पाकिस्तान की स्थानीय पुलिस ने फैयाज को सिविल एविएशन नियमों के उल्लंघन के आरोप में पहले कस्टडी में ले लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।