फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Sun, 27 Dec 2020 04:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान की सेना का एक हेलीकॉप्टर गिलगित-बाल्टिस्तान में तकनीकी खामी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। इस हेलीकॉप्टर से सेना के एक जवान के शव को स्कार्दु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


सेना ने एक बयान में बताया कि यह हेलीकॉप्टर शनिवार शाम में एस्तोर जिले के मिनिमार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बयान में बताया गया कि तकनीकी खामी की वजह से यह दुर्घटना हुई और इसमें पायलट, सह-पायलट और दो सैनिकों की मौत हो गई। गिलगित-बाल्टिस्तान के सूचना मंत्री फतुल्लाह खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें