फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी आर्मी चीफ बोले, हमें पाकिस्तान देने के लिए जिन्ना का शुक्रिया

Thu, 26 Dec 2019 08:40 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा
विज्ञापन

भारत में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर मचे घमासान के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने जिन्ना के द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत (टू नेशन थ्योरी) का समर्थन किया है। बाजवा का कहना है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का दो राष्ट्र का सिद्धांत आज के वक्त में और अधिक स्वीकार्य वास्तविकता है।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी नेताओं और आर्मी चीफ ने ऐसा बयान दिया है। बाजवा ने कहा, आज दो राष्ट्र का सिद्धांत ज्यादा सही साबित हो रहा है। यह सिद्धांत कहता है कि धर्म के आधार पर देश अलग-अलग होने चाहिए।

जिन्ना की 143वीं जयंती पर बाजवा ने कहा, पाकिस्तान देने के लिए हम जिन्ना का कितना भी शुक्रिया अदा करें, कम होगा। मुश्किल वक्त में अल्पसंख्यकों समेत सभी पाकिस्तानी साथ आए हैं। जिन्ना का दृष्टिकोण आस्था, एकता और अनुशासन के सिद्धांतों के साथ पाकिस्तान को आगे ले जाने के लिए लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें