फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तानी सेना का आरोप- पड़ोसी देश से मिल रहे TTP को आधुनिक हथियार, आतंकी हमलों में बढ़ोतरी की वजह

Mon, 17 Jul 2023 11:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: सेना ने एक बयान में कहा, 'एक पड़ोसी देश में प्रतिबंधित संगठन टीटीपी और उसी किस्म के अन्य समूहों के आतंकवादियों को उपलब्ध पनाहगाह तथा आधुनिकतम हथियारों की उपलब्धता को पाकिस्तान की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण में गिना गया है।'
 
विज्ञापन
Pak Army - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार को तालिबान शासित अफगानिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि 'एक पड़ोसी देश' में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों को उपलब्ध पनाहगाह और आधुनिकतम हथियार हाल में आतंकवादी हमले बढ़ने के पीछे एक कारण है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में 258वें कोर कमांडर सम्मेलन में सेना के शीर्ष अधिकारियों ने पाकिस्तान की जनता की भलाई के लिए हरसंभव तकनीकी और प्रबंधन सहायता प्रदान कर आर्थिक पुनरुद्धार के लिए सरकार की रणनीतिक पहलों को पूरी तरह समर्थन का संकल्प व्यक्त किया।
 

सेना ने एक बयान में कहा, 'एक पड़ोसी देश में प्रतिबंधित संगठन टीटीपी और उसी किस्म के अन्य समूहों के आतंकवादियों को उपलब्ध पनाहगाह तथा आधुनिकतम हथियारों की उपलब्धता को पाकिस्तान की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण में गिना गया है।'
 

उन्होंने पड़ोसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका आशय अफगानिस्तान से था जिस पर पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह प्रतिबंधित टीटीपी को सक्रिय रहने देने का आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दावा किया कि उनके देश में खून-खराबे में शामिल आतंकवादी अफगानिस्तान में पनाह पा रहे हैं तथा पाकिस्तान इसे और बर्दाश्त नहीं करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें