फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड कॉर्नर नोटिस पर बोले बुगती- पाकिस्तान को कोई गंभीरता से नहीं लेता 

Fri, 03 Mar 2017 08:56 AM IST
amarujala.com - Written by: विक्रान्त सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
बलूच नेता ब्रह्मदघ बुगती ने पाकिस्तान की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। अपने खिलाफ जारी पाकिस्तान के नोटिस पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस नोटिस को कोई गंभीरता से नहीं लेगा। बुगती ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान द्वारा मेरे खिलाफ जारी रेड कार्नर नोटिस को दुनिया गंभीरता से लेगी।' 
विज्ञापन

  I don't think world is going to take the red notice issued against me by Pakistan seriously: Baloch leader Brahumdagh Bugti pic.twitter.com/nY8OOJBE4Z — ANI (@ANI_news) March 2, 2017

बुगती ने आगे कहा कि यह रेड कार्नर नोटिस बलूचिस्तान से दुनिया का ध्यान भटकाने के किए जारी किया गया है। इस रेड कार्नर नोटिस का एक ही मकसद है, और वो है बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे सैन्य ऑपरेशन को दुनिया की निगाहों से दूर रखना।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने ब्रह्मदघ बुगती के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। ब्रह्मदघ बुगती, बलूचिस्तान के पितामह नवाब अकबर बुगती के बेटे हैं। ब्रह्मदघ लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें