फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु नदी जल समझौते में कोई बदलाव स्वीकार नहीं : पाक

Sun, 18 Dec 2016 01:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sindhu river - फोटो : sindhu river
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कहा है कि वह सिंधु नदी जल समझौते में कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातमी ने डॉन न्यूज से कहा,सिंधु नदी जल समझौते के नियमों में किसी भी बदलाव को पाकिस्तान स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


हमारा रुख समझौते के सिद्धांतों पर आधारित है। इस समझौते का ईमानदारी से सम्मान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि भारत 56 साल पुराने समझौते के क्रियान्वयन के साथ ही द्विपक्षीय मतभेद हल पर जोर दे रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बृहस्पतिवार को कहा था कि इच्छाशक्ति हो तो ऐसी कोई वजह नहीं है कि किशनगंगा जैसी परियोजनाओं की तकनीकी डिजाइन के मापदंडों पर पाकिस्तान की आपत्तियों का दोनों पक्षों के विशेषज्ञ समाधान ना निकाल सकें।

स्वरूप के मुताबिक भारत का मानना है कि इस तरह के विचार-विमर्श को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। डॉन की खबर के मुताबिक भारत द्वारा और समय दिए जाने के अनुरोध से पाकिस्तान के कान खड़े हो गए हैं। वर्ष 1960 में हुए इस समझौते में सिंधु नदी घाटी में स्थित तीन पूर्वी नदियों- ब्यास, रावी और सतलुज का नियंत्रण भारत को दिया गया है जबकि तीन पश्चिमी नदियों- सिंधु, चेनाब और झेलम पाकिस्तान को मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें