फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिरयानी के इस विज्ञापन में है चीन-पाक के संबंधों का राज

Fri, 28 Apr 2017 10:31 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा महत्व न दिए जाने से पाकिस्तान को चीन के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चीन और पाकिस्तान के रिश्ते प्रस्तावित 46 बिलियन डॉलर के CPEC तक ही नहीं हैं। अब पाकिस्तान चीन के साथ सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में पाकिस्तान में एक बिरयानी का विज्ञापन वायरल हुआ है, 23 अप्रैल को पाकिस्तानी कंपनी शान फूड्स के फेसबुक पेज पर इन विज्ञापन को पोस्ट किए जाने के बाद करीब 3.9 मिलियन यूजर देख चुके हैं। इस विज्ञापन में लाहौर में रह रही एक चीनी प्रवासी महिला के अपने पड़ोसी के साथ संबंधों को दिखाया गया है।

खाना विद पड़ोसी के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक प्रवासी चीनी आदमी अपनी पत्नी से पड़ोसियों से दोस्ती करने के लिए कहता है। इस पर पत्नी कहती है कि यह बहुत मुश्किल है क्योंकि हमरा खाना एक जैसा नहीं है। तभी महिला को एक आइडिया आता है और वह शान फूड की बिरयानी मिक्स खरीदकर बेहतरीन डिश बनाती है। 
विज्ञापन


इसके बाद वह बिरयानी लेकर अपने पड़ोसी के यहां जाती है और दरवाजा खटाखटार उन्हें बिरयानी ऑफर करती है। इस ऑफर को पड़ोसी पंजाबी महिलाएं नकारती नहीं है और चीनी पड़ोसी का दिल खोलकर स्वागत करती हैं। इसके बाद चीनी महिला जल्द ही उनके साथ एक परिवार के सदस्य के रूप में घुल मिल जाती है।

गौरतलब है कि यह विज्ञापन चीन-पाकिस्तान के रिश्तों को बयान कर रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि वहां चीन के प्रभाव कितनी तेजी से बढ़ा है। पाकिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की में चीन की भूमिका बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से पाकिस्तान में चीनी प्रवासियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


देखें विज्ञापन-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें