''हम लोग IMO मैसेंजर पर बातचीत किया करते थे, इसलिए एक-दूसरे को पहले से ही देखा था। आप दोनों का निकाह कैसे हुआ, इस पर उन्होंने बताया, ''हम उनके घर गए, फिर अदालत गए, वो बोले लड़की को मुसलमान बनना होगा, फिर इस्लाम कबूल करने गई जिसके बाद निकाह पढ़ा गया। इंशाल्लाह आज शादी रजिस्टर हो जाएगी।''
भारत में अपने परिवार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''अम्मी हैं, अब्बू हैं, भाई-बहन हैं। मेरी शादी हुई थी लेकिन पति का निधन हो गया। मैं भारत में फिलहाल खाला के साथ रह रही थी क्योंकि मुझे अमृतसर से पाकिस्तान आना था।''
क्या आपके कोई बच्चे नहीं हैं, ''मैं अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। मेरे कोई बच्चे नहीं हैं। मेरी खाला के बच्चों को मेरा बना दिया। बेकार की बातें बनाई जा रही हैं ताकि मैं भारत आ जाऊं लेकिन अब ये हो नहीं सकता।''
पाकिस्तान से उन्होंने अपने माता-पिता से बात की और वो क्या बोले, ''जो किया है उसकी सजा मिलेगी।'' इस बीच लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी गृह मंत्रालय से अमीना के वीजा की मियाद बढ़ाने की अर्जी पर गौर करने को कहा है। अमीना का कहना है कि अगर उन्हें भारत भेजा जाता है तो उनकी जान को खतरा है।
33 साल की किरन सिख समुदाय से थीं और तकरीबन 1800 दूसरे सिखों के साथ पाकिस्तान गई थीं। किरन के पति का इंतकाल हो चुका है और वो होशियारपुर के गढ़शंकर की रहने वाली हैं। उनके इस तरह अचानक लापता होने से भारत में रह रहा उनका परिवार परेशान है और उन्हें डर है कि कहीं किरन पाकिस्तान में किसी 'मुसीबत में तो नहीं फंस' गईं।
लाहौर के गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव गोपाल सिंह चावला ने अमृतसर के पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन को फोन पर बताया, "हां, हमें पता चला है कि किरन जत्थे के साथ आई थीं, लेकिन अब उनकी कोई खबर नहीं है। अगर इस बारे में कोई शिकायत दर्ज की जानी है तो ये प्रशासन की तरफ से होगा, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।''
उन्होंने आगे कहा, "हमें ये भी पता चला है कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था और हम इसका विरोध करते हैं।" किरन गढ़शंकर में अपनी आठ साल की बेटी, दो छोटे बेटों और सास-ससुर के साथ रहती थीं।
उनके पिता तरसेम सिंह गांव के एक गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी से तीन दिन पहले ही फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया, "किरन ने कहा कि वो वापस नहीं आएंगी। मैंने सोचा कि वो मजाक कर रही है, लेकिन जब मुझे पता चला कि वो लाहौर जाकर मुसलमान बन गई है तो मेरे होश उड़ गए। मैं चाहता हूं कि वो वापस आ जाए और अपने बच्चों की देखभाल करे।"