पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य अभियान में पाकिस्तानी तालिबान कमांडर आजम खान तारिक और उसके सहयोगी 10 आतंकी मारे गए हैं। तारिक के सिर पर दो करोड़ रुपये का इनाम था।
रविवार को आतंकी संगठन सजना ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि अफगान और नाटो सुरक्षा बलों के हवाई हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का पूर्व प्रवक्ता तारिक मारा गया है।
सजना ग्रुप मई 2014 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से अलग हुआ था। प्रवक्ता के मुताबिक इस हवाई हमले में तारिक का बेटा और नौ आतंकी भी मारे गए हैं। उसको तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना रहे हकीमुल्लाह महसूद का बेहद करीबी माना जाता था।