पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत ने 2008 के मुंबई हमलों में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई ‘अल फौज’ नौका के परीक्षण के लिए आयोग गठित करने की अभियोजन पक्ष की याचिका खारिज कर दी है।
आरोप है कि मुंबई पर हमला करने वाले लश्कर-ए-ताइबा के 10 आतंकी इसी नौका से भारतीय तट तक पहुंचे थे। अदालत ने 20 तारीख को अगली सुनवाई पर चार प्रत्यक्षदर्शियों को हाजिर रहने का आदेश दिया है।
कोर्ट अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को पिछली सुनवाई के दौरान अभियोजन तथा बचाव पक्ष के वकीलों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।