फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: भीड़ को निशाना बनाकार फिदाइन हमले, 18 की मौत

Sat, 03 Sep 2016 05:48 AM IST
एजेंसी/पेशावर
विज्ञापन
आत्मघाती हमला
विज्ञापन
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान स्थित मरदान के जिला अदालत में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा भीड़ को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में शुक्रवार को 12 लोग मारे गए और 52 अन्य घायल हो गए। इससे कुछ ही घंटे पहले सुरक्षा बलों ने अशांत खैबरपख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में ईसाई कॉलोनी में घुसने का प्रयास करते चार आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया था। किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


हमलावर ने मरदान जिला अदालत के मुख्य गेट पर सुबह के समय एकत्र हुए लोगों को निशाना बनाते हुए खुद को विस्फोट से उड़ाने से पूर्व हथगोला फेंका। मरदान के मुख्य बचाव अधिकारी हैरिस हबीब ने बताया, ‘ पहले एक छोटा विस्फोट हुआ और उसके बाद बड़ा विस्फोट हुआ।’ एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हबीब के हवाले से बताया, ‘ अभी तक हमें वकीलों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों के 12 शव मिले हैं। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। आसपास के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

पाक में वकीलों को निशाना बना कर दूसरा हमला
पाकिस्तान की अदालतों और वकील समुदाय को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा हमला है। पिछले महीने, दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ऐसे ही एक विस्फोट में 70 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हमले में एक प्रकार से शहर के वरिष्ठ वकीलों की एक पीढ़ी करीब करीब समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

पेशावर की ईसाई कॉलोनी में घुसे हमलावर

अदालत पर हुए आत्मघाती हमले से कुछ ही घंटे पूर्व भारी हथियारों से लैस आत्मघाती हमलावरों ने पेशावर में एक ईसाई कॉलोनी में घुसने का प्रयास किया।  सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए जाने से पूर्व उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और कई अन्य को घायल कर दिया।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के महानिदेशक आसिम बाजवा ने ट्वीट किया, ‘पेशावर में वारसक मार्ग स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में आतंकवादी हमला हुआ है। सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी से जवाबी हमला किया और सभी चारों फिदायीन हमलावर मारे गए।’  दोनों ओर से हुई गोलीबारी में ‘फ्रंटियर कोर’ के दो सैनिक, एक पुलिस कांस्टेबल और दो असैन्य गार्ड जख्मी हो गए।

पाक में वकीलों को निशाना बना कर दूसरा हमला
पाकिस्तान की अदालतों और वकील समुदाय को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा हमला है। पिछले महीने, दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में ऐसे ही एक विस्फोट में 70 से अधिक लोग मारे गए थे। इस हमले में एक प्रकार से शहर के वरिष्ठ वकीलों की एक पीढ़ी करीब करीब समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें