फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पेशावर में आतंकी हमला, 9 स्टूडेंट्स की मौत, तहरीक-ए- तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Fri, 01 Dec 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
terrorist attack
विज्ञापन
पाकिस्तान शुक्रवार सुबह एक बार फिर आतंकी हमले का शिकार हुआ। पेशावर के एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के होस्टल में आतंकियों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में अब तक 9 छात्रों के मारे जाने और 37 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पेशावर में किए गए इस दर्दनाक हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। हायताबाद मेडिकल कॉम्पलेक्स के निदेशक शहजाद अकबर ने पाक के अखबार डॉन को बताया कि अभी तक 6 लोगों के शव और 18 घायल अस्पताल लाए गए हैं।

खायबर टीचिंग अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अभी तक अस्पताल में 3 लोगों के शव और 17 घायल लाए गए हैं। वहीं इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बताया कि इस फायरिंग में अब तक दो सैनिक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं शुरुआती खबरों के मुताबिक अस्पताल लाए गए लोगों में 7 स्टूडेंट, 1 फ्रंटियर कॉर्प के सैनिक, 1 पुलिस अधिकारी, 1 गार्ड और 1 जर्नलिस्ट घायल हुए हैं। खबर लिखे जाने तक आतंकी अभी तक हॉस्टल में हैं। आतंकी सुबह-सुबह हॉस्टल परिसर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि परिसर में कितने लोग हैं। Terrorists open fire near University of Agriculture hostel in Peshawar: Pakistan media pic.twitter.com/PPxz8ngoe1 — ANI (@ANI) December 1, 2017
विज्ञापन

​आतंकियों के पास से आत्मघाती जैकेट, तीन ग्रैनेड, 2 बंब और 1 पिस्टल बरामद हुए हैं

terrorist attack
डॉन न्यूज के मुताबिक अभी तक जारी मुठभेड़ में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। एसएसपी ऑपरेशन सज्जाद खान  ने बताया कि 5 आतंकी सुसाइड जैकेट पहने हुए हॉस्टल में दिखे थे। वहीं खायबर पखतुनखवा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 घंटों से अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बाद सभी आतंकी मार दिए गए हैं।

आतंकियों के पास से आत्मघाती जैकेट, तीन ग्रैनेड, 2 बम और 1 पिस्टल बरामद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हॉस्टल परिसर में बुरका पहने तीन लोग घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक आतंकी रिक्शा से हॉस्टल तक आए थे।

मुठभेड़ अभी भी जारी है और पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर रखा है। पेशावर के विश्वविद्यालय रोड पर इस हमले के बाद पूरे ट्रैफिक को रोक दिया गया है। 
पूरे क्षेत्र में आर्मी और फ्रंटियर कॉर्प्स मौके पर मौजूद हैं, आर्मी पूरे एरिया पर हेलीकॉप्टर से नजर रख रही है। बता दें कि आज ईद मिलादुन नबी की छुट्टी होने की वजह से आधिकारिक तौर पर छुट्टी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें