पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बुधवार को एक बार फिर खाकी का बेरहम चेहरा सामने आया, जहां पुलिस ने बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रदर्शनकारी छात्रों की पिटाई कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई में 15 लड़कियां घायल हो गईं।
PoK: Students of Poonch Medical College in Rawalakot beaten up by Police during a protest over delay in exam results pic.twitter.com/P8wEcCUQnE
— ANI (@ANI) August 30, 2017
पढ़ें:- PoK में प्रदर्शनकारियों ने फिर खोला पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा
Exam के रिजल्ट में देरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे छात्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक रावलकोट में पूंछ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने काफी बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को हटाने के लिए पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
PoK: Students of Poonch Medical College in Rawalakot beaten up by Police during a protest over delay in exam results. 15 girls injured pic.twitter.com/NOiLQq0C6i
— ANI (@ANI) August 30, 2017