पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्पेन के राजनायिक जॉन जेनर ने खुद को गोली मार ली। पाक टीवी चैनल समा न्यूज के मुताबिक राजनयिक जॉन जेनर की लाश के पास के 38 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई है।
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर दावा किया है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक स्पेन के राजनयिक 34 सालों से राजधानी इस्लामाबाद के एफ7-2 एरिया में रह रहे थे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।