फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK में चीन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, सिंध में लगे 'गो चाइना गो' के नारे

Thu, 27 Apr 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
सिंध प्रांत में विरोध करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और गिलगिट-बाल्टिस्तान के बाद अब सिंध प्रांत में पाक और चीन के खिलाफ लोगों में खासी नाराजगी है। जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) पार्टी की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। पार्टी और नागरिकों ने मिलकर पाकिस्तान और चीन का आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के विरोध में ये रैली रखी।
विज्ञापन


लोगों पाकिस्तान सरकार से इस कदर नाराज है कि उन्होंने रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ-साथ 'नो चाइना, गो चाइना' के नारे भी लगाए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस रैली का वीडियो शेयर किया है। 
  #WATCH: Jeay Sindh Muttahida Mahaz (JSMM), a Sindhi nationalist party held an anti-CPEC rally in Pakistan's Sindh province. pic.twitter.com/DhkA3ZUv0z — ANI (@ANI_news) April 27, 2017
विज्ञापन



बता दें कि गिलगित, पीओके और बलूचिस्तान के जैसे ही अब सिंध प्रांत के लोग भी पाकिस्तान से आजाद होकर एक स्वतंत्र सिंध देश की मांग कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया के मुताबिक सिंध क्षेत्र में कई चीन विरोधी प्रदर्शन हो रहे है। 

बता दें कि सिंध समेत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों में सीपीईसी को लेकर खासी नाराजगी है और वे अक्सर पाक-चीन का विरोध करते आ रहे हैं। इससे पहले मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक पीओके में हुई। पीओके के कई नागरिक मोदी सरकार के पक्ष में आए। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें