फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहबाज शरीफ का पीएमएल-एन अध्यक्ष बनना तय

Wed, 09 Aug 2017 06:18 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
शहबाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
विज्ञापन
पाकिस्तानी चुनाव आयोग द्वारा सत्ताधारी पार्टी से नवाज शरीफ की जगह किसी और को अपना अध्यक्ष चुनने के लिये कहे जाने के बाद शहबाज शरीफ का पीएमएल-एन का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य करार दिया गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता राजा जफरूल हक ने मीडिया को बताया कि 65 वर्षीय शहबाज शरीफ पीएमएल-एन के नये अध्यक्ष होंगे। इस बारे में औपचारिक फैसला लाहौर में इस सप्ताह बाद में होने वाली बैठक में लिया जायेगा। यद्यपि नवाज के पास पार्टी में किसी को भी किसी पद पर नियुक्त करने का पूर्ण अधिकार है लेकिन बड़े फैसलों से पहले वह पार्टी सहयोगियों से परामर्श लेते हैं।

पनामा पेपर मामले में 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराये जाने से पहले तक 68 वर्षीय प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पार्टी के अध्यक्ष भी थे। देश के कानून के मुताबिक उन्हें नेशनल असेंबली की अपनी सीट भी छोड़नी पड़ी और वह पार्टी में भी कोई पद नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें