28 वर्षीय सामिया, पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक थी।
- फोटो : dawn
ब्रिटिश सांसद नाज शाह ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिख पाकिस्तान में ऑनर किलिंग की शिकार हुई ब्रिटिश महिला की जांच की गुहार की है।
28 वर्षीय सामिया, पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक थी। सामिया अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान गई थी। बीते बृहस्पतिवार को वो वापस दुबई आने वाली थी लेकिन बुधवार को उनके पति को सूचना मिली की सामिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
सामिया शाहिद के पति सैयद मुख्तार काजम ने ब्रिटिश पुलिस को बताया कि सामिया इस महीने की शुरुआत में अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान गयी थी जहां उसकी हत्या कर दी गई। काजम के मुताबिक सामिया के घरवाले उसके और सामिया के शादी से नाराज चल रहे थे क्योंकि सामिया के घरवालों की नजर में वो एक बाहरी व्यक्ति हैं।
ब्रिटिश सांसंद नाज शाह ने नवाज शरीफ को लिखे पत्र में लिखा है कि अगर यह ऑनर किलिंग का मामला है तो इसकी जांच होनी चाहिए जिससे सामिया को न्याय को मिल सके और साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए की आगे से ऐसी घटनाएं ना हो।