फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद खाकन अब्बासी बने पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री, 45 दिन संभालेंगे कुर्सी

Tue, 01 Aug 2017 11:44 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
शाहिद खाकन अब्बासी
विज्ञापन
शाहिद खाकन अब्बासी को 18 वें प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। बताते चलें कि नवाज शरीफ के भाई शहबाज के संसद का सदस्य चुने जाने तक अब्बासी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान की सरकार चलाएंगे। 
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi elected 18th prime minister of Pakistan, reports Pak media. pic.twitter.com/MYapuxVwTd — ANI (@ANI_news) August 1, 2017
Shahid Khaqan Abbasi wins PM elections with 221 votes: Pak media — ANI (@ANI_news) August 1, 2017 पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद खाकन अब्बासी 221 वोटों के साथ प्रधानमंत्री चुनाव जीते हैं। 

पीएमएल-एन के शाहिद खाकान अब्बासी समेत कुल 6 कैंडिडेट मैदान में थे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने शाहिद खाकान अब्बासी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की ओर से खुर्शीद शाह और नावेद कमर का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए घोषित किया गया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने शेख राशिद को अपनी ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक किसी पार्टी के उम्मीदवार को बहुमत के लिए 172 वोटों की जरूरत होती है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को नवाज शरीफ के खिलाफ फैसला सुनाया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पनामा मामले में दोषी करार दिया और उन्हें पीएम पद के लिए अयोग्य करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट पर अपना फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के दोषी करार दिए जाने के बाद नवाज शरीफ ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से शाहीद खाकान अब्बासी को अंतरिम पीएम बना दिया गया।
विज्ञापन

शरीफ की रिक्त संसदीय सीट पर अगले महीने होगा चुनाव

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आज घोषणा की कि प्रधानमंत्री पद से बेदखल किए गए नवाज शरीफ द्वारा रिक्त की गयी पंजाब प्रांत की लाहौर संसदीय सीट पर 17 सितंबर को चुनाव कराया जाएगा।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी ने शरीफ के भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को लाहौर की नेशनल एसेंबली (एनए)-120 सीट से उम्मीदवार बनाया है। गत 28 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने शरीफ को प्रधानमंत्री पद से बेदखल कर दिया था जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गयी।

सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते 67 साल के शरीफ को भ्रष्ट आचरण के कारण अयोग्य करार देते हुए उनके तथा उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दायर करने का आदेश दिया था।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के अनुसार उम्मीदवार 10 से 12 अगस्त के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उनके आवेदनों की जांच 15 से 17 अगस्त के बीच की जाएगी। ईसीपी ने कहा कि एनए-120 सीट पर 17 सितंबर को चुनाव होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें