फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात सात पुलिसकर्मियों की हत्या

Wed, 20 Apr 2016 10:14 PM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
पाक में बंदूकधारियों ने सात पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। - फोटो : pti
विज्ञापन
पाकिस्तान के कराची शहर में पोलियो अभियान के दौरान दो अलग-अलग हमलों में अज्ञात बंदूकधारियों ने कम से कम सात पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हाल ही में पाकिस्तानी बंदरगाह शहर कराची में हत्या की वारदातों में इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहले कराची के ओरंगी में पोलिया टीम की सुरक्षा कर रहे चार पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल सवार आठ बंदूकधारियों ने मौत के घाट उतार दिया।

सभी बदमाश चार मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भागते वक्त बंदूकधारियों ने तीन और पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हत्यारों के निशाने पर पुलिसकर्मी थे।
विज्ञापन


हत्यारों ने मौके पर मौजूद पोलियो टीम पर हमला नहीं किया। दरअसल, पाकिस्तान में बुधवार को पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। तालिबान आतंकी समेत इस्लामी समूह लंबे समय से पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते आ रहे हैं। इनका दावा है कि पोलियो अभियान मुस्लिमों को बांझ और नपुंसक बनाने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें