पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीन से रिएक्शन होने की अफवाहों के बाद 25 हजार से अधिक बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जारी तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान के दौरान यह अफवाह फैली। यहां के कई निवासी पहले से ही पोलियो वैक्सीन को संदेह की नजर से देखते हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह खबरें फर्जी थी। लेकिन प्रांत के तीन जिलों के अस्पतालों में ऐहतियातन आपातकाल घोषित कर दिया गया था, जिससे दहशत और अधिक फैल गई।