फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीबारी के बीच LoC पर पहुंचे पाक आर्मी चीफ बाजवा, भारत को दी गीदड़ भभकी

Tue, 23 Jan 2018 10:31 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Qamar Javed Bajwa
विज्ञापन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से अपनाये गए किसी भी तरह के आक्रामक रवैये का हम हर संभव जवाब देंगे।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि 2003 के सीजफायर समझौते का गलत प्रयोग नहीं होना चाहिए। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस(ISPR) के मुताबिक उन्होंने यह बयान खूईरत्ता और रत्ता अरायन सेक्टर में LoC दौरे पर दिया। 

ISPR ने बताया कि इस मौके पर जनरल बाजवा ने लोकल कमांडर्स से बात की जिन्होंने भारत के सीजफायर की जानकारी दी थी। सीजफायर में LoC पर आम नागरिकों को निशाना बनाया गया था। 
विज्ञापन


बाजवा ने पाक सैनिकों को भारत के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के लिए भी जरूरी टिप्स दिये। आर्मी मीडिया ने बताया कि बाजवा ने सियालकोट में CMH का भी दौरा किया और भारत की ओर से की गई फायरिंग में घायल नागरिकों से मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें