फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में भ्रष्टाचार विरोधी रैली पर आंसू गैस

Tue, 15 Jan 2013 12:51 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए राजधानी इस्लामाबाद स्थित संसद इमारत की ओर बढ़ रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में लोकप्रिय हो रहे सूफी मौलवी ताहिरुल क़ादिरी ने इस मार्च का आयोजन किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें तब हुईं जब कादिरी को हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि क़ादिरी देश में आगामी संसदीय चुनावों को स्थगित कराना चाहते हैं। लेकिन कादिरी कहते हैं कि चार महीने बाद होने वाले चुनावों को देश में भ्रष्टाचार खत्म होने तक अनिश्चित काल के लिए टाल देना चाहिए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल मार्च में पूरा होना है और इसके बाद छह हफ्ते के भीतर चुनाव कराना जरूरी है। कादिरी पर सेना के लिए काम करने के आरोप भी लगते रहे हैं जिनसे उन्होंने इनकार किया है।

क़ादिरी अपने समर्थकों से पहले ही कह चुके हैं कि उनमें इतनी ताकत है कि वे सरकार को इस्तीफा देने पर विवश कर सकते हैं। उनके विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर हजारों की संख्या में पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें