फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन ने रद्द की प्रस्तावित पाक यात्रा

Fri, 28 Sep 2012 12:42 AM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने इसलामाबाद की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की अगले माह होने वाली शिखर बैठक स्थगित हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पुतिन के दो अक्तूबर को दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान आने का कार्यक्रम था जिसे पाकिस्तानी अधिकारी द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से तय करने के अवसर के रूप में देख रहे थे जो अफगानिस्तान पर सोवियत संघ के कब्जे के दिनों से तनावपूर्ण चल रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुतिन ने बिना कोई कारण बताए यात्रा को रद्द कर दिया है। उनकी यात्रा के लिए किसी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मोआज्जाम खान द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि 2 से 3 अक्तूबर को इसलामाबाद में पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच होने वाली चार पक्षीय शिखर बैठक के कार्यक्रम को नए सिरे से तय किया जा रहा है।

खान ने बताया कि राजनयिक चैनलों के जरिए प्रतिनिधि नेताओं से विचार विमर्श के बाद शिखर बैठक की नई तारीखों को तय किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लिखे खत में रूस पाकिस्तान संबंधों को संयुक्त रूप में आगे बढ़ाने, के हमारे प्रयास पर उत्सुकता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें